Farrukhabad: विकास नहीं तो वोट नहीं...ग्रामीणों ने की लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा, सामने रखी ये मांगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मूल भूत सुविधाओं से वंचित शमशाबाद क्षेत्र के गांव ग्राम सँहसा जगदीशपुर के मतदाताओं का आखिर सब्र का बांध टूट ही गया। उन्होंने जिले में 13 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी। गांव वालों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नही।

मतदाताओं का कहना है गांव में बंच केवल डालकर विद्युतीकरण कराया जाए। गांव को उपखण्ड नवाबगंज से हटाकर उपखण्ड भटासा से जोड़ा जाए। उपखण्ड नबावगंज से संहंसा जगदीशपुर गांव को विधुत सप्लाई दी जा रही है, जिससे गांव में ग्रामीणों को कभी कभी लो वोल्टेज का भी सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि ग्राम- सँहसा जगदीशपुर व मई रशीदपुर में लगभग 25 से 30 निजी नलकूप हैं, जिनपर समस्त कृषि निर्भर है। 

पिछले 7 दिनों से 24 घण्टों में सिर्फ उसे पांच ही घण्टे विद्युत सप्लाई दी जा रही है और विद्युत सप्लाई में इतने कम वोल्टेज होते हैं, कि नलकूप स्टार्ट ही नहीं होते, जिससे सारी फसलें सूखी जा रहीं हैं। जबकि इसके विपरीत अन्य लाइनों पर निर्वाध रूप से विद्युत सप्लाई हो रही है। 

उक्त को संज्ञान में लेते हुए किसानों के हित में विद्युत सप्लाई के घण्टे बढ़ाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर गांव में लाइट नहीं, तो हमारा वोट नहीं। गांव वालों का कहना है कि चुनाव के समय तो जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते है लेकिन इसके बाद वह पांच साल तक नजर नही आते। 

कहा कि इस बार हम सभी लोग सामूहिक रूप से चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इस मौके पर सीमेन्द्र सिंह प्रधान, विनोद कुमार, अमर सिंह, आदेश कुमार सिद्धि, अशोक, पुष्पक कुमार, प्रमोद कुमार, रजत ,सत्येंद्र, आशीष कुमार सुभाष चंद्र, अभिषेक रामदयाल, अशोक व पप्पू कुमार सहित भारी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: दो घंटे में ही मिल सकेगी टीबी की रिपोर्ट; GSVM में आई एमजीआईटी-960 मशीन, जल्द शुरू होगी जांच

 

संबंधित समाचार