प्रयागराज: अतीक के करीबियों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के गुर्गों और करीबियों से परेशान लोग अब अपनी समस्याओं को लेकर जुबान खोलने लगे है। वह अब सीधे पुलिस के पास पहुंचकर फरियाद लग रहे है। ताज़ा मामला धूमनगंज का है। जहां अतीक के करीबियों ने करैली के रहने वाले एक पीड़ित परिवार की जमीन ओर जबरिया कब्जा कर रखा है। कब्जा छोड़ने के लिए रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।
 
करेली के रहने वाले मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद फहीम, मोहम्मद मसरूर, जकी अहमद सहित अन्य कई अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि अतीक के करीबी जमीन के बदले रंगदारी मांग रहे हैं। गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है। आमिर ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि कसारी मसारी में खरीदी गई जमीन पर आरोपी दबंगई के दम पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जब विरोध किया जाता है, वह रंगदारी मांगने के साथ जान से मरने की धमकी देते है।  

आमिर का कहना है कि 25 अप्रैल को प्रशासन की टीम ने उस जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया था। दोनों पक्षों ने अपने-अपने दस्तावेज भी दिखाए थे। इसके बाद दोनों पक्षों को किसी तरह से निर्माण करने के लिए रोक लगा दिया गया था। नाराज मोहम्मद फहीम और उसके कुछ साथी हमला करने पहुंच गए थे। यह सब मोहम्मद मसरुर और जकी अहमद के कहने पर ही किया गया था। आरोपियों ने धमकी दी की जमीन चाहिए तो 10 लाख रुपए रंगदारी दो। वरना तुम्हारा मकान नहीं बनने देंगे। ऐसा नहीं किया गया तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। आमिर का आरोप है कि मोहम्मद अशरफ नाम के शख्स ने फोन करके धमकी दी थी। जमीन को भूल जाओ वरना जान से मार दिया जाओगे। जिस मामले में धूमनगंज थाने पर तहरीर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें -सीट बदलने का झांसा देकर महिला प्रोफेसर के गले से पार की चेन

संबंधित समाचार