नई दिल्ली सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें 5 मई से बिहार जाने वाले यात्रियों को होगी सुविधा
लखनऊ अमृत विचार । पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये 5 मई से नई दिल्ली सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। 04074/04073 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 5 से 30 मई तक प्रत्येक रविवार, वृहस्पतिवार को वहीं सहरसा से 7 मई से 1 जून तक प्रत्येक मंगलवार,शनिवार को आठ फेरो के लिए किया जायेगा ।
04074 नई दिल्ली-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी नई दिल्ली से 20.50 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 21.47 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती , गोरखपुर, सीवान, छपरा , सोनपुर हाजीपुर से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जं, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर से छूटकर सहरसा 23.30 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 04073 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी सहरसा से 05.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय , बरौनी ,समस्तीपुर से, मुजफ्फरपुर , हाजीपुर , सोनपुर से ,छपरा , सीवान , गोरखपुर , बस्ती , गोण्डा, सीतापुर दूसरे दिन बरेली से 02.51 बजे, मुरादाबाद ,गाजियाबाद से छूटकर नई दिल्ली 10.15 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18,जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों समेत कुल 20 कोच लगाये जायेंगे ।
