पीलीभीत: पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप...पुलिस छानबीन में जुटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत हो गई। परिवार वालों ने पारिवारिक कलह के चलते पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के चलते हड़कंप मचा रहा। 

मृतक पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा छत्रपति गांव के रहने वाले कालिका प्रसाद और उसका 24 वर्षीय पुत्र रामसरन हैं। परिवार का आरोप है कि पुत्रवधू ने पहले खाने में जहर मिलाकर ससुर कालिका प्रसाद को दे दिया। जिसमें उसकी मौत हुई। उधर, अपनी ससुराल गए रामसरन की वहां पर ससुरालियों ने हत्या कर दी। जिसके बाद शनिवार सुबह ई-रिक्शा से शव लेकर आ गए।  

पिता -पुत्र की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ आलोक सिंह , कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। बताते हैं कि शुक्रवार को रामसरन और उसकी पत्नी का कुछ विवाद भी हो गया था।  पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सरकारी स्कूल का हाल: मास्साब को चाहिए 50 किलो गेहूं, बच्चों से करा रहे काम...कोटेदार परेशान! 

संबंधित समाचार