लखनऊ: सिटी इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों के साथ बड़ा धोखा, किराया एसी का सफर कर रहे साधारण में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बसों की कमी से यात्रियों की बढ़ती जा रही है मुश्किले

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम के तहत महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बसों में यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी में एसी का किराया देने के बाद भी एसी बस का सफर नहीं मिल पा रहा है। विशाल गर्मी में यात्री बिना सुविधाओं के सफर करने के लिए मजबूर है। जिस पर सिटी प्रबंधन कोई गंभीरता नहीं ले रहा है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 140 इलेक्ट्रिक बसें हैं।

इन बसों से रोजाना लगभग 30 हजार लोग यात्रा करते हैं। वर्तमान में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 100 ही है, क्योंकि 40 एसी इलेक्ट्रिक बसें अब भी अयोध्या में ही चल रहीं हैं इलेक्ट्रिक बसों की कमी की वजह से यात्रियों को दिक्कतें होनी शुरू हो गईं हैं। इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित होती हैं और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने लगा है।

ऐसे में सीएनजी बसों का सफर अब यात्रियों को रास नहीं आ रहा है इलेक्ट्रिक बसों के कम होने की वजह से कई रूटों पर यात्री पसीने पसीने हो रहे हैं। अयोध्या से इन बसों की वापसी को लेकर लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी का कहना है कि यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जा रही है यात्रियों के अनुपात में पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर यात्री लगातार शिकायतें कर रहे हैं उन्हें बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: मुख्यमंत्री योगी का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

 

संबंधित समाचार