गोंडा: स्कूली बच्चों ने पोस्टर के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षक ने बच्चों को दिलायी यातायात नियमों के पालन की शपथ 

गोंडा, अमृत विचार। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में शनिवार को यातायात जागरुकता रैली निकाली गयी। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी और बच्चों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। 

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है। लोगों को लापरवाही से सड़क पार करते देखना आम बात है। वह लापरवाही से सड़कें पार करते हैं और रुकने के संकेतों को नज़रअंदाज कर देते हैं। 

इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं हो सकती हैं। मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को शपथ भी दिलायी। बच्चों ने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आदि स्लोगन के साथ बच्चों ने लोगों को जागरूक करने का काम किया।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: मुख्यमंत्री योगी का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

संबंधित समाचार