शाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत, ट्रेनों में बेचता था मूंगफली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोजा, अमृत विचार: शनिवार की सुबह अमृतसर से तिनसुकिया जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट आकर ट्रेनों में मूंगफली बेचने वाले दिव्यांग युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव बरनई दिव्यांग पुत्तन (44) अविवाहित था और अपने बहनोई कमलेश व बहन लक्ष्मी के पास रहकर ट्रेनों में मूंगफली बेंचने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गेट संख्या 318 अटसलिया ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अमृतसर से तिनसुकिया जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी ताराचंद मीणा व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जामातलाशी में मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुत्तन की मौत की जानकारी मिलते ही बहन लक्ष्मी अचेत हो गई।  कुछ ही देर में बहनोई कमलेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: उद्यमियों और प्रधानाचार्यों से मतदान बढ़वाने का आह्वान, 13 मई को होनी है वोटिंग

संबंधित समाचार