जसपुर: हज आवेदकों को कोविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट लाना होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। उत्तराखण्ड में हज यात्रियों का प्रशिक्षण 6 मई से शुरू किया जायेगा। इसके लिए हज आवेदकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।

समिति के चेयरमैन खतीब अहमद की ओर से ईओ मो.मीसम ने बताया कि 6 मई को देहरादून के मदरसा जामिया उल-उलूम प्रीति एनक्लेव में शिविर का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग जनपद के हज आवेदक शामिल रहेंगे, 7 मई को हज हाउस पीराने कलियर में हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल जनपद के हज आवेदक रहेंगे, 9 मई को काशीपुर के असमी पैलेस में जसपुर, कुंडा, काशीपुर, बाजपुर व गदरपुर के हज यात्रियों को प्रशिक्षण व टीकाकरण किए जाने का कार्यक्रम तय किया है।

उसके बाद 11 मई को सितारगंज के जोया पैलेस में खटीमा, रूद्रपुर, सितारगंज, किच्छा व नानकमत्ता समेत जनपद चम्पावत के यात्रियों के लिए शिविर की योजना है। इसी तरह 12 मई को हल्द्वानी के मदरसा इशाअतुल हक किदवई नगर में रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी व नैनीताज जनपद के शेष क्षेत्र एवं अल्मोड़ा व पिथौराढ़ जनपद के यात्री शिविर में शामिल होंगे। सभी शिविर प्रातः दस बजे से शुरू किए जाएंगे। 

संबंधित समाचार