श्रावस्ती: अग्निवीर वायु सेना की भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राएं कर सकते है आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया है कि विंग कमांडर ए गुणशेखर, कमान अधिकारी, वायु सैनिक चयन वायु सेना स्टेशन, कानपुर एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में इण्टरमीडिएट (10+2) के विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु सेना की भर्ती हेतु आवेदन किया जाना है। 
 
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह चयन केन्द्र उत्तर प्रदेश में वायुसेना में अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु (महिला एवं पुरुष) की भर्ती करने के लिए अधिकृत एकमात्र चयन केन्द्र है। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों से अपेक्षा किया है कि विद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग कराये जाने हेतु सहयोग प्रदान करें, जिससे इस योजना को सफल बनाया जा सके।
 

संबंधित समाचार