अयोध्या: 682 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सहायक अध्यापकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। नवरात्र की पूर्व संध्या पर 682 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का तोहफा मिला है। जिले के प्रभारी व पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 112 शिक्षामित्र …
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सहायक अध्यापकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। नवरात्र की पूर्व संध्या पर 682 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का तोहफा मिला है। जिले के प्रभारी व पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 112 शिक्षामित्र भी शामिल हैं।
जीजीआईसी में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, जनपद के सभी विधायक, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डीएम अनुज झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
