प्रयास रहेगा 30 दिसम्बर तक बन जाये पूरा मंदिर : नृपेंद्र मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। इससे पहले सर्किट हाउस में उन्होने पत्रकारों से कहा कि हम सब प्रयास रत हैं की पूरा मंदिर 30 दिसंबर 2024 तक कंप्लीट हो जाए।बताया जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति की बैठक को लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। वह दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। आज पीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक संभव नहीं है। सोमवार को समिति की बैठक हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे पीएम मोदी, VIP गेट पर हुई सजावट, देखें Video

 

संबंधित समाचार