PM modi ayodhya visit: वैदिक मंत्रोच्चार से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे साधु-संत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास बोले, पीएम मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित हैं साधु-संत

अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के लिए आज शाम यहां पहुंच रहे हैं, उनके स्वागत को लेकर अयोध्या के साधु-संत बहुत ही उत्साहित हैं। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर यहां के साधु-संत ही नहीं बल्कि अयोध्या का प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित है और उनके स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की अयोध्या के साधु-संत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ न कुछ भेंट भी करेंगे।

4 - 2024-05-05T141501.850

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रोड शो करने से पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। पीएम के स्वागत में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाले मार्ग को फूलों से सजाया गया है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई में बोले CM योगी-सपा सरकार में वापस होते थे आतंकवादियों के मुकदमे, हमने दिया योजनाओं का लाभ

संबंधित समाचार