Kanpur: पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने जायरीनों को बनाया निशाना; बंधक बनाकर की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहरी इलाकों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में भी लूटपाट की तमाम घटनाएं सामने आने लगी हैं। अरौल थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मकनपुर कस्बे की जिदंशाह की  मजार पर मध्य प्रदेश से दर्शन को आए तीन जायरीनों को पुलिस की वर्दी में तीन लुटेरों ने लूट लिया। मध्य प्रदेश के दमोह जनपद निवासी वसीम खान पुत्र मोबीन खान अपने दो साथी सौरभ ताम्रकार व आसिफ खान के साथ मकनपुर दरगाह में माथा टेकने आए थे। 

अपनी कार से मकनपुर कस्बे के समीप ही बिल्हौर -रसूलाबाद -मकनपुर रोड पर देवकली गांव के सामने ही पुलिस की वर्दी में कार सवार आए चार युवकों ने तीनों युवकों को बंधक बना लिया और उनको डरा धमका कर अपने साथ कार मे पनकी लेकर चले गए। पूरी रात उन्होंने तीनों युवकों को अपने साथ रखा और उनके पास सोने की चेन, ब्रेसलेट, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार की नकदी छिना ली। 

फिर परिजनों को फोन पर तीनों युवकों के एनकाउंटर करने की धमकी देते हुए उनसे दो लाख रूपये की मांग की। हालांकि पुलिस की ओर से इन पैसे की पुष्टि नहीं की गई लेकिन पीड़ित के भाई हसीन खान ने बताया कि उनकी ओर से एक लाख रूपये लुटेरों के फोन पे के माध्यम से डाल दिया गया है। 

घटना का खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जायरीनों से हुई लूटपाट के बाद कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इधर पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि जल्दी टीम बनाकर आरोपित युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: युवक ने इंस्टाग्राम पर महिला से की थी दोस्ती, फिर पीटकर किया अधमरा, पीड़िता ने तोड़ा दम

 

संबंधित समाचार