बरेली: पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की निगाहें जल्द होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी हुई हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए पार्टी दमदार प्रत्याशियों पर दांव लगाने की योजना बना रही है। दशकों से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद से दूर होने …

बरेली,अमृत विचार। केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की निगाहें जल्द होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी हुई हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए पार्टी दमदार प्रत्याशियों पर दांव लगाने की योजना बना रही है। दशकों से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद से दूर होने के बाद पार्टी के नेता अब कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव को लेकर जोश भर रहे हैं।

शुक्रवार को भाजपा के सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव व मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें जीत दर्ज करने के उपाय भी बताए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है और कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है। भाजपा समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग लगाने का काम करती है। विचार परिवार का वृहद रूप देने के लिए प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत चुनाव आने वाले हैं। सभी लोग मिलकर सामंजस्य स्थापित कर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इससे निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।

जिला अध्यक्ष ने एक-एक मंडल की प्रशिक्षण वर्ग को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी व वरिष्ठ संगठन के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा। इसमें प्रत्येक दिन 5-5 सत्र होंगे। प्रदेश द्वारा तय किये गये कार्यकर्ता मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण देंगे। जिले में 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण वर्ग चलेंगे।

पंचायत चुनाव संयोजक सोमपाल शर्मा ने बताया कि जनपद के 34 जिला पंचायत वार्ड व 9 ब्लॉकों पर चुनाव की दृष्टि से संयोजक बनाये जा चुके हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भी चुनाव संयोजक बनाये गए हैं। सभी पदाधिकारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम करें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, अजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, आदेश प्रताप सिंह, धर्म विजय गंगवार, देवेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार