प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर की टक्कर से जलने लगी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या से दर्शन कर कार से घर जा रहे थे प्रयागराज के श्रद्धालु

प्रतापगढ़ अमृत विचार। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली के सोनावा में सोमवार भोर में डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे आग लगने से कार जलने लगी। कार में सवार पांच लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

प्रयागराज के रहने वाले कार सवार लोग अयोध्या से दर्शन करके सोमवार को भोर में लौट रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी, सोनावां पहुंची तो हाईवे पर सामने से आ रही डंपर की सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद कार में आग लग गई और  कार से आग की लपटें उठने लगीं। कार में सवार पांच लोगों में  घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

जबकि गंभीर रूप से घायल प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चकताना निवासी 18 वर्षीय अखिल साहू, करेली करेड़ा के 25 वर्षीय सत्यम साहू और 25 वर्षीय विवेक को अस्पताल ले जाया गया। हालत गम्भीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। वह भी प्रयागराज के ही रहने वाले थे। सभी अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का बसपा ने काटा टिकट, श्याम सिंह यादव को बनाया उम्मीदवार

 

संबंधित समाचार