बिहार चुनाव: लोजपा ने जारी की 53 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। लोजपा ने युवाओं को प्रत्याशी बनाने पर जोर दिया है। लोजपा के प्रधान सचिव अब्दुल खालिक द्वारा …

पटना। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। लोजपा ने युवाओं को प्रत्याशी बनाने पर जोर दिया है। लोजपा के प्रधान सचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे दल को छोड़कर लोजपा की सदस्यत ग्रहण की है।

लोजपा ने राधोपुर से राजद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में राकेश रौशन को उतारा है। इसके अलावा खगड़िया से रेणु कुमारी, फुलवारी से सुरेश पासवान, गोविंदगंज से राजू कुमार तिवारी, मढौरा से विनय कुमार, केसरिया से रामशरण यादव, मधुबनी से अरविंद कुमार को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा पहले ही 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

लोजपा उन सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है, जिस पर राजग में शमिल जदयू अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पांच विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां भाजपा के उम्मीदवार रहते, लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र में लोजपा राजग के साथ है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।

संबंधित समाचार