खेत की तारकशी के करंट से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बदायूं, अमृत विचार: थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव लहरा निवासी किसान की तारकशी में छोड़े गए करंट से मौत हो गई। परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव लहरा निवासी मिश्री लाल खेती करते थे। सोमवार सुबह वह शौच के लिए खेत पर गए थे। गांव निवासी मुकुट और सुभाष के खेत की तारकशी में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गए। मिश्री लाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: UP में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, इन 10 सीटों पर होगी कल वोटिंग
