बरेली: लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग बूथों पर जोरों-शोरो से शुरू हुईं तैयारियां, दिव्यांगों के लिए नहीं हुआ व्हीलचेयर का इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दो चरण संपन्न हो गए हैं। तीसरा चरण 7 मई यानी मंगलवार को होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में पोलिंग बूथों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

मगर अब तक दिव्यांग मतदाताओं के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जब अमृत विचार की टीम ने पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं को लेकर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तब मालूम हुआ कि अभी तक बूथों पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: युवती ने पिता-पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार