'सपा के गुंडों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करना चाहा', शाहजहांपुर में गरजे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुदागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री, मैनपुरी का जिक्र कर सपा को घेरा

खुदागंज (शाहजहांपुर)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के गुंडों ने दो दिन पहले मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। सपा के यह गुंडे प्रतिमा पर चढ़ गए और राणा प्रताप की आनबान और शान के प्रतीक भाले को तोड़ने का प्रयास किया। गाली-गलौज भी की। अकबर और औरंगजेब की इन औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत है और नया भारत राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शाहजहांपुर के खुदागंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए भाषण शुरुआत की। उन्होंने जहां केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम करने के बावजूद चुनाव आते ही कुछ गुंडों की गर्मी बढ़ने लगती है। चुनाव परिणाम आने के बाद इन गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे कर शांत होती जाएगी। 

मुख्यमंत्री योगी ने अपने 21 मिनट के भाषण में कहा कि मैनपुरी में सपा ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। सपा के गुंडे महाराणा के भाला को तोड़ने का प्रयास करते हैं। गालीगलौज करते हैं। इन अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत है, जिसमें राष्ट्र नायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाता है। ऐसे ही सपा के गुंडों ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आते ही कुछ गुंडों का लगता है कि वे फिर से जनता पर अपना कहर ढाने लग जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद धीरे-धीरे इन गुंडों की गर्मी अपने आप शांत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत आत्मनिर्भर और विकसित हो रहा है।

a158bf62-b03f-451c-9bb9-118f24b23dcc

सीएम ने कहा कि शाहजहांपुर एक ऐसा जिला है, जहां लाट साहब का जुलूस भी निकलता है। सुना है लाट साहब के जुलूस का अच्छे ढंग से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी खुदागंज और अल्हागंज जैसे कस्बे भी यहां हैं। आजादी के अमृत महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पंच प्रण की बात कही थी। बताया कि पंच प्रण में गुलामी के अंशों को समाप्त करना और विरासत के अंशों का सम्मान करना। हमें भारत और भारतीयता पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और शाहजहांपुर के हनुमत धाम का जिक्र भी किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रेन से गिरकर संभल के युवक की मौत, हथौड़ा रेलवे क्रॉसिंग और लोदीपुर के बीच हुआ हादसा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात