अग्निकांड :: अलग-अलग घटनाओं में छह मकानों में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाखों के नुकसान के साथ  एक महिला गंभीर रूप से झुलसी 

श्रावस्ती, अमृत विचार।  जिले के नवीन थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर चैती पूरवा में अज्ञात करण  से लगी आग के चलते कई  घर में आग लग गई इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया । 


ग्राम तुलसीपुर चैती पुरवा निवासी तुलाराम राम बनारस तथा राम मनोहर के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया । आज की चपेट में आने से एक महिला भी गंभीर रूप से झूलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया ।

आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है ।  वहीं दूसरी घटना ग्राम तेंदुआ पंडित में अयोध्या राजेश ननकू के मकान में आग लग गई जिसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया । ग्रामीणों की सूचना पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू  पाया ।

संबंधित समाचार