हम आपके लिए समर्पित हैं आप देश के लिए समर्पित रहे - प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। रायबरेली में सियासी समीकरण साधने के लिए कांग्रेस की बनाई रणनीति पर सोमवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची है। नामांकन के बाद उनका यह दूसरा दौरा है। भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी लोकसभा के कार्यकताओं में जोश भरते हुए चुनाव में मेहनत करने के लिए कहा। दोनों लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।

कार्यकताओ से भावनात्मक रिश्ता बताते हुए कहा कि रायबरेली से उनके परिवार का पुराना नाता है। हम आपके लिए समर्पित हैं, आप देश के लिए समर्पित रहे। जब तक चुनाव आयोग मुझे यहां से जाने के लिए नहीं कहता है, तब तक मैं यहां पर रहूंगी। दिन में रायबरेली के साथ अमेठी का भ्रमण करूंगी। रात में आप सभी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाऊंगी। आप सबके लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे।

उन्होंने सभी को तनमन से चुनाव में लगने के लिए कहा। साथ ही महिलाओं, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की। सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर प्रियंका इस समय चर्चा में है और यह इसे आक्रामक तरीके से हर जगह उठा रही है। मैराथन बैठक के दौरान प्रियंका ने बूथ के पदाधिकारियों से लेकर संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियो को संबोधित किया।

 

 

 

संबंधित समाचार