बदायूं: हूटर बजाकर पहुंचे थाने, पुलिस ने किया चालान...चेतावनी देकर छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वजीरगंज, अमृत विचार। रविवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव कटगांव व वीरमपुर निवासी प्रधान और कुछ लोग चुनाव प्रचार थमने के बाद भी प्रचार कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। सपा के कई कार्यकर्ताओं को उठाकर थाने ले आई। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो वह उनकी पैरवी करने हूटर बजाते हुए थाने पहुंचे।

पुलिस ने बिना अनुमति हूटर लगाने पर वाहनों का चालान कर दिया और उन्हें भी थाने में बैठा लिया गया। जानकारी होने पर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सीओ बिसौली सुनील कुमार से बात की। जिसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देकर थाने से छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस का नोटिस, शिवपाल यादव ने छोड़ा बदायूं

संबंधित समाचार