सुलतानपुर: एक्सीडेंट में घायल को बचाने दौड़े बुजुर्ग पर चढ़ी ट्रक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। मंगलवार को हाइवे पर हुए एक रोड एक्सीडेंट में घायल को बचाने दौड़े जल निगम के रिटायर्ड कर्मचारी खुद हादसे का शिकार हो गए। हाइवे पर वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक उनको कुचलते हुए निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह हादसा कोतवाली नगर के पयागीपुर से वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर भारत भूषण पेट्रोल पंप के सामने का है। जहां पर एक बाइक सवार गिर गया था। उसे बचाने के लिए दिलीप श्रीवास्तव (65) निवासी नारायणपुर अचानक दौड़ पड़े। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश चल रही है। डेडबाडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 10 सीट पर सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत हुआ मतदान, संभल में 29.55 तो बरेली में 23.60 प्रतिशत हुई वोटिंग

संबंधित समाचार