झारखंड के गुमला में बोले राहुल गांधी, सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज झारखंड में दो चुनावी रैलियां को संबोधित करते हुए लोगों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का आह्वान किया। गांधी ने गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए आदिवासी, बेरोजगारी, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर उसे घेरा‌ । 

उन्होंने देश में नई सरकार बनते ही सरना धर्म कोड लागू करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने और गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए यानी साढ़े आठ हजार रुपए महीने देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। हर परिवार की महिला के अकाउंट में एक लाख देंगे। हर महीना 8 हजार 500 रुपए अकाउंट में जाएगा। गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों का सम्मान नहीं कर रही है, बल्कि इस्तेमाल कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों की भाषा-संस्कृति कुचलना चाहती है। वे उसका संरक्षण करना चाहते हैं। जल, जंगल, जमीन आदिवासियों का है और इनका इन पर अधिकार होना चाहिए। सभा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 

ये भी पढे़ं- HP Board 10th Result Out: दसवीं का परिणाम जारी, नादौन की रिधिमा ने 699 अंक लेकर रचा इतिहास 

 

संबंधित समाचार