हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, बारिश के कारण दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

हैदराबाद। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बाचूपल्ली पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है और इसमें मारे गए लोग ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे। 

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे से उनके शव निकाले गए। हैदराबाद और तेलंगाना के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में कई जगहों पर जलभराव की वजह से यातायात अवरुद्ध रहा। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आपदा राहत बल (डीआरएफ) के दलों को पानी निकालने और रास्तों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम पर लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें-हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन, गहराया सियासी संकट 

संबंधित समाचार