लखीमपुर खीरी: शाखा प्रबंधक की मेज पर रखा रुपए से भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: जिला सहकारी बैंक शाखा फरधान में शाखा प्रबंधक की टेबिल  पर रखे नोटों से भरै बैग पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 298398 रुपए रखे थे, जिन्हें कैमहरा की किसान सेवा समिति के सचिव बैंक में जमा करने आए थे। घटना के बाद से बैंक में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटे कैमहरा के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह समिति का रुपया जिला सहकारी बैंक शाखा फरधान में जमा करने गए थे। साथ में समिति का एक कर्मचारी और भी था। रुपये बैग में रखे थे। साथ ही रसीद बुक भी रखी हुई थी। बैग में 182098 रुपए खाद बिक्री का था, जबकि 116300 रुपए किसानों के कर्ज की वसूली का था। इस तरह बैग में कुल 298398 रुपए थे। 

रुपये भरा बैग शाखा प्रबंधक की टेबल पर रखकर कर्मचारी जमा बाउचर लेने लगाया था।  बैंक में पहले से विभागीय अधिकारियों की मीटिंग चल रही थी। रुपये वाला बैग रखने के बाद वह मीटिंग में शामिल हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर कोई उचक्का बैग लेकर गायब हो गया। घटना के बाद से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: चोरों ने जनसेवा केंद्र को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया

संबंधित समाचार