Farrukhabad Crime: वर्चस्व कायम रखने के लिए दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत...पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने जमकर फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैराती खां में दबंगई कायम करने को लेकर आशिफ का मोहल्ले में ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।

देर रात मामूली विवाद के बाद असलहे लहराए और फायरिंग कर दी गई। सूचना मिलते ही नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे, मगर कोई नहीं मिला। सुबह पक्का पुल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: आज आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में मांगेंगे वोट, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार