Farrukhabad: आज आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में मांगेंगे वोट, तैयारियां पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना कादरीगेट क्षेत्र के क्रिश्चियन ग्राउंड में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के समर्थन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार शाहजहांपुर में जनसभा करने के बाद दोपहर 12:20 पर अखिलेश यादव फर्रुखाबाद पहुंचेंगे।

क्रिश्चियन ग्राउंड के पीछे खेरा ताल में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर उतरेगा। दोपहर 1:15 तक फर्रुखाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।उसके बाद हेलीकाप्टर से हरदोई जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर देर रात तक क्रिश्चियन ग्राउंड में टेंट लगाने का काम चलता रहा। सुबह सभा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संबंधित समाचार