Kanpur Dehat: भाई की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार...पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में भाई की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव में आपसी बटवारे को लेकर मंगलवार की शाम को भाई ने भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।उसके बाद वह फरार हो गया था।पुलिस ने घटना के चैबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेजा है।

रूरा थाना क्षेत्र के जिनई गढ़ेवा गांव में बीते मंगलवार को जमीनी विवाद में रमाशंकर की उसके सगे भाई उमा शंकर ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया था। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े लेकिन मौके का फायदा उठा कर आरोपी उमशंकर फरार हो गया था। 

आस पड़ोस के लोग रमाशंकर को घायल अवस्था में लेकर रूरा सीएचसी आए थे। जहां मौजूद ईएमओ प्रतीक पांडेय ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई गिरजाशंकर ने अपने भाई उमाशंकर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। 

वहीं, बुधवार को इंस्पेक्टर एसएन सिंह दरोगा अतेंद्र कुमार सिपाही विवेक ने मुखबिर की सूचना पर मुरलीपुर रिंद नदी के पास उमाशंकर को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में गृहमंत्री अमित शाह बोले- हिंदुस्तान से पाकिस्तान का सारा काम करते हैं राहुल बाबा...

संबंधित समाचार