बहराइच : भाजपा में उसके कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण: नरेंद्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य मंत्री ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित 

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण है,यह बातें सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने  लोकसभा प्रत्याशी करन भूषण सिंह के समर्थन में अपील करते हुए कही।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को अपना परिवार मानती है जबकि अन्य अपने परिवार को ही राष्ट्र मानते हैं।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने संगठन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

सम्मेलन को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलरामपुर विधायक पलटू राम,लोकसभा प्रभारी संजय कैरती ,विधानसभा प्रभारी दीपक सत्या ,ब्लॉक प्रमुख  प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, अजीत सिंह, निशंक त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर जोगिंदर शर्मा,बबलू रावत,दनेन्द्र शर्मा,विष्णु मित्तल, अवनीश पंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार