आगरा: करंट की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव कोछोड क्षेत्र में देवर-भाभी तारों में दोड़ रहे करंट के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिवार को सौंप दिया है।

बता दें, बुधवार को महिला खेत पर किसी काम से गई हुई थी, उसी दौरान काफी देर के बाद घर नहीं लौटी। घर नहीं लौटने पर उसका देवर देखने के लिए खेत पर गया, देखा की उसकी भाभी खेत पर कंटीले तारों की चपेट में आने से बेहोश पड़ी है। भाभी को बचाने के लिए जैसे ही उसका देवर आगे बढ़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुबातिक महिला ने खेत पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं देवर को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।

(नोट- खबर मृतकों के नाम सहित जल्द अपडेट होगी...)

यह भी पढ़ें- आगरा फोर्ट से जयपुर के लिए यात्रा करने वालो के लिए बुरी खबर, ट्रेनें रद्द...जानें अब कब चलेंगी?

संबंधित समाचार