जौनपुर में पेयजल के लिए हाहाकार, महिलाओं ने सभासद प्रतिनिधि को बनाया बंधक-Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शहर के भंडारी वार्ड के रसूलाबाद में पिछले तीन महीने से पेयजल की घोर किल्लत है। इसे लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों ने आज सभासद प्रतिनिधि यशवन्त साहू को बंधक बना लिया। लोगों ने उन्हें घेरकर अपनी तकलीफ बताई। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि गिड़गिड़ाते रहे मगर लोगों ने एक भी ना सुनी, उनको बंधक बनाए रखा और जाने नहीं दिया। बता दें कि इस भीषण गर्मी में रसूलाबाद के बहुत से लोग बीमार पड़ गए हैं। 

ये भी पढ़ें -अमेठी तहसील में युवक ने लगाया पोस्टर, लिखा-कामचोर, लापता तहसीलदार

संबंधित समाचार