बरेली: दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चोरों ने थाना भुता क्षेत्र में दो घरों में नकब लगाकर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर उड़ा लिए। जब परिवार के लोग सुबह सोकर उठे उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना भुता के गांव मगरासा निवासी तोताराम के बेटे रामकृष्ण ने बताया बीती रात परिवार के सभी लोग जब सो गए तो उनके घर के पीछे की दीवार काटकर चोर घुस गए और घर में रखे पुराने बर्तन, सोने के आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जब सुबह सब सोकर उठे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ देखकर हैरान हो गए। 

वहीं उनके गांव के ही प्रेमपाल पुत्र नन्हेराम के घर की भी दीवार काटकर उसके घर में रखी पचास हजार की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रामकृष्ण ने थाना भुता में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चुनाव में ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहा सिपाही, रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार