लखनऊ भाजपा सांसद प्रत्याशी के समर्थन में 13 मई को व्यापारी करेंगे सम्मेलन,बड़ी संख्या में वोट देने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक मंच पर आये सभी व्यापारी संगठन

लखनऊ अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आगामी 13 मई को वृहद स्तर पर भाजपा सांसद प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे लखनऊ महानगर के सभी व्यापार मण्डल के संगठन सम्मलित होंगे। 
 
भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारी के हित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह व्यापारियों के हितों के लिए सदैव कार्यरत रहते हैं। व्यापारी वर्ग जो भी समस्या लेकर जाते हैं उन्हें निस्तारित करने का कार्य करते हैं। व्यापारी समाज से निवेदन है कि लखनऊ के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने और क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करे जिससे आगामी 20 मई को बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकल कर के वोट देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सहयोग करें।
 
बैठक में भाजपा लोकसभा समन्वयक अभिषेक खरे,अजय त्रिपाठी मुन्ना,व्यापारी नेता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, राइस मिल्स एसोसिएशन अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, लखनऊ व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता मुरलीधर आहूजा, विनोद अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, अनिल वर्मा, प्रदीप मिश्रा, सचिन कंचन, प्रियंक गुप्ता, आनंद गुलाटी, प्रदीप मिश्रा, मनीष गुप्ता, विजय शर्मा, मनीष सिंह, टिंबर संगठन मोहनीस त्रिवेदी, नाका व्यापार संयोजक मीत समेत बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार