शाहजहांपुर: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलान/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका प्रेमी के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गई। काफी समझाने के तीन घंटे बाद मौके से हटी। मामला थाने नहीं पहुंचा। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण प्रेमिका पक्ष पर दबाव डालकर समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर के एक मोहल्ले की एक लड़की का नगर के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को अपने विश्वास में ले लिया। दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते रहे। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का पारा हाई हो गया। प्रेमिका गुरुवार सुबह 9 बजे प्रेमी के घर के पास पहुंच गई और खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। प्रेमी के परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया और इधर-उधर खिसक लिए। इस पर प्रेमिका प्रेमी के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गई। 

सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बैठी रही लेकिन प्रेमी का कोई परिजन उसके पास नहीं आया। प्रेमी के परिजनों ने कई लोगों को उसके पास भेजा। उन लोगों ने कहा कि तुम घर चलो बाद में मामला निपटा लिया जाएगा लेकिन प्रेमिका इस बात अड़ी रही कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ विश्वासघात किया। बमुश्किल लोगों ने प्रेमिका को प्रेमी के दरवाजे से हटाया। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण प्रेमिका पक्ष पर दबाव डालकर समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: मतदाता पर्ची लेने से किया इनकार, प्रदर्शन कर की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

 

 

संबंधित समाचार