बरेली: शराब पीने से पहले थे प्रेमी-प्रेमिका, नशा चढ़ा तो बन गए दुश्मन...आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नशे में गालीगलौज करने पर जोगेंद्र ने की थी पिंकी की हत्या

बरेली/बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए पिंकी हत्याकांड में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक पार्टी में पहले पिंकी के साथ शराब पिकर खाना खाया। उसके बाद दोनों में विवाद हो गया। आरोपी घर पहुंचा और पिंकी पर बांके से कई वार कर हत्या कर दिया।

मेहतरपुर करोड़ गांव का रहने वाला जोगेंद्र यादव बरेली में रहकर डेरी चलाता था। परिवार में पत्नी के साथ तीन बच्चे हैं। जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसकी मुलाकात हरुनगला में रहने वाली पिंकी से हुई थी। वह अपने पति से अलग होकर यहां रह रही थी। पिंकी से नजदीकियां बढ़ने के बाद वे दोनों छह महीने से रामगंगानागर कॉलोनी के सेक्टर-सात में किराए के मकान में रह रहे थे। जोगेंद्र के मुताबिक 3 मई की शाम को वह पिंकी के साथ उसकी एक महिला दोस्त के घर गया था। जहां दोनों ने शराब पी, नशा चढ़ने के बाद वहीं उसकी पिंकी से कहासुनी हो गई।

रामगंगानागर कॉलोनी में घर लौटकर दोनों ने दोबारा शराब पी और खाना खाया। पिंकी नशे में धुत हो चुकी थी। उसने उसके साथ गालीगलौज करते हुए दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। उससे मारपीट तक करने पर उतारू हो गई। नशे की वजह से जोगेंद्र भी आपा खो बैठा। उसने पास रखे मीट काटने वाले बांके से पिंकी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। लहूलुहान होकर गिरी पिंकी की कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद वह पिंकी की स्कूटी लेकर भाग निकला। पुलिस ने जोगेंद्र से हत्या में प्रयुक्त बांका और पिंकी की स्कूटी बरामद कर ली है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि जोगेंद्र को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सवारी भरने के विवाद पर ऑटो चालक ने रोडवेज बस पर किया पथराव

संबंधित समाचार