Fatehpur News: नवजात शिशु का मिला शव...नोच रहे थे कुत्ते, घटनास्थल पर लोगों की जमा हुई भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया

फतेहपुर, अमृत विचार। शहर के एक मोहल्ले में स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने नवैय्या तालाब किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। नवजात का शव कपड़े से लिपटा हुआ था और शव को कुत्ते नोच रहे थे। पहले तो लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। 

इस दौरान मोहल्ले में यह खबर आग की तरह फैल गई, जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नवजात शिशु एक दिन पुराना ही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन इस संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शिशु का शव फेंकने वाले का पता कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Lok Sabha Seat: कल शहर आएंगे राहुल और अखिलेश; चुनावी जनसभा से भरेंगे जीत की हुंकार, तैयारियां हुई पूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म