Farrukhabad Accident: बस की टक्कर से पति-पत्नी घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दंपति घायल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज पर बस ने बाइक में टक्कर दी। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप रूप से घायल हो गए। शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी ललिता को बाइक से लेकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। 

तभी थाना नवाबगंज क्षेत्र में शुकरूल्लापुर रेलवे ओवरब्रिज पर बस ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार मनोज और ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया। 

वहां से जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया 108 एंबुलेंस से घायल मनोज और ललिता को लाया गया है। भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Lok Sabha Seat: कल शहर आएंगे राहुल और अखिलेश; चुनावी जनसभा से भरेंगे जीत की हुंकार, तैयारियां हुई पूरी

संबंधित समाचार