बरेली: बरसात में टमाटर सड़ने से बचाएगी सोलर डिवाइस, शिक्षक ने की तैयार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसआरएमएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक ने तैयार की डिवाइस

बरेली, अमृत विचार। बरसात में नमी की वजह से सड़ने वाले टमाटर को बचाया जा सकेगा। इसके लिए एसआरएमएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असि. प्रो. सत्यदेव ने सोलर डिवाइस तैयार की है। इसके अलावा अलग-अलग शिक्षकों ने घी और तैल पैक करने की सस्ती मशीन, कटने वाले जानवरों के खून के संजय आदि पर भी शोध किया है।

सत्यदेव बरसात में टमाटरों को सड़ने की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए एक सोलर ड्राइंग सिस्टम बना रहे हैं। इसका डिजाइन विकसित करके केंद्र सरकार को भेज दिया है। इस सिस्टम में 50 किलो तक टमाटर स्टोर किया जा सकेगा। सोलर सिस्टम टमाटर की नमी सोखकर सड़ने से बचाएगा।

एंटीना से बरकरार रहेगी 5जी की स्पीड
एयरफोर्स से सेवानिवृत्त डॉ सोवन मोहन्ते ने बताया कि 5जी इंटरनेट स्पीड के लिए इस समय एंटीना में कॉपर धातु का इस्तेमाल होने से 6 गीगा हर्ट्ज पार करने बाद इंटरनेट स्पीड कम होने लगती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए डाय इलेक्ट्रिक धातु का वायरलेस एंटीना तैयार किया है। इससे इंटरनेट की स्पीड बनी रहती है। इसका परीक्षण आईआईटी बाम्बे और रुड़की में भी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट का आवीआरआई में भी चयन हुआ था, जिसे जानवरों के शरीर में डालकर उनकी मॉनिटरिंग की जा सकती है।
घी और तेज पैकेजिंग की सस्ती मशीन की तैयार

एसआरएमएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डाॅ. रविंद्र ने बताया घी और तेल पैकेजिंग की मशीनें बड़े दुकानदार तो ले लेते हें लेकिन जो दुकानदार या किसान गरीब हैं वह ऐसा करने में असमर्थ हैं। इसलिए कम से कम लागत वाली मशीन तैयार की है। वर्तमान में कंपनियों की बड़ी मशीन करीब सात लाख की है लेकिन उन्होंने जो मशीन तैयार की है वह सिर्फ तीन से चार हजार रुपये की होगी।

मानव डिटेक्शन डिवाइस की तैयार
सड़क पर गलत दिशा से वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डॉ. वसीम अहमद ने मानव डिटेक्शन डिवाइस तैयार की है। इसका पेटेंट भी करा लिया है। इसका मॉडल भी जल्द ही तैयार किया जाएगा। डाॅ. संजय ने बूचड़ खानों या मीट की दुकानों पर मीट कटने पर निकलने वाले खून को बेकार होने से बचाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसका पेटेंट भी करा लिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस से की शिकायत तो सट्टेबाज ने युवक पर चढ़ा दी कार, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार