Farrukhabad Crime: शादीशुदा प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने निगला जहर...हालत गंभीर, पुलिस ने बच्चों के साथ दिल्ली से किया था बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खाया जहर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने जहर खा लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
 
फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। जिससे टेंपो चालक पिंटू (26) निवासी उगरकपुर संडीला हरदोई से उसका प्रेम हो गया। युवती के दो बच्चे थे। 29 मार्च को युवती अपने दोनों बच्चों को लेकर पिंटू के साथ भाग गई। जिसकी रिपोर्ट युवती के भाई ने पिंटू के खिलाफ थाना शमसाबाद में दर्ज कराई। 

पुलिस ने 10 में 2024 को दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया और उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। प्रेमिका जब अपने मायके चली आई तो पिंटू उसके दरवाजे पहुंच गया और दरवाजे पर उसने प्रेमिका के भाई के सामने ही जहर खा लिया। प्रेमिका के भाई ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिंटू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाल हरि श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: बस ने छोटा हाथी में मारी टक्कर...एक ही परिवार के चार लोग घायल, हालत बताई जा रही गंभीर

संबंधित समाचार