पीलीभीत: टनकपुर हाइवे पर जल उठा बिजली का पोल, पेड़ तक पहुंची आग तो मची अफरा-तफरी...मौके पर पहुंची दमकल टीम
पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाइवे पर नकटादाना चौराहा पर बिजली के पोल में आग लग गई। तारों के मकड़जाल जलना शुरू हो गए। पेड़ की टहनियों पर भी आग पहुंचने लगी तो अफरा-तफरी मच गई। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुए हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। आग बढ़ती देख ट्रैफिक को रोक दिया गया। जिसके बाद दमकल टीम पहुंची और आग पर काबू किया।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: जिम में कसरत करते तलाकशुदा युवक को दिल दे बैठी युवती, फरार होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया बरामद
