सुलतानपुर: परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पिलाया गया ओआरएस घोल, किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र जयसिंहपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने  बच्चों को हीट वेव से बचाव के लिए शनिवार को ओआरएस घोल, नींबू का शरबत पिलाया और बच्चों को हीट वेव व गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया।

जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भभोट के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दुबे, सहायक अध्यापक अजय प्रताप सिंह व अन्य ने शनिवार को जिले में  हिट वेब की बढ़ती समस्या को देखते हुए  स्कूली बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय के शिक्षकों ने परिषदीय बिद्यालय के बच्चों को ओआरएस का घोल, नींबू पानी का शर्बत पिलाया।और सभी बच्चों को भीषण गर्मी व हीट बेव से बचाव के प्रति जागरूक किया।

प्र.अ.राकेश दुबे ने बताया कि कुल नामांकित 236 बच्चों के सापेक्ष मौजूद सभी 72 बच्चों को शर्बत व ओआरएस घोल पिलाकर उन्हें गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह,अवधेश कुमार यादव, शैलेश प्रताप सिंह समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार