Loksabha election 2023: गायत्री प्रजापति का परिवार कर रहा मौके की तलाश या भाजपा के लिए वोट मांगना मजबूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखिलेश को घेर अमेठी में क्या भाजपा की राह आसान कर रहीं एमएलए महराजी प्रजापति

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी लोकसभा सीट का गणित गड़बड़ होने लगा है। अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर सोनिया गांधी के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। किशोरी लाल शर्मा लगातार चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार कर रहे हैं। उनके पक्ष में प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी में कैंपेन कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच सब कुछ सही होता नहीं दिख रहा है। इससे पहले चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए सपा से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी संयुक्त जनसभा कर भाजपा सरकार का गुणगान कर चुके है। अमेठी से समाजवादी पार्टी विधायक महाराजी प्रजापति ने अलग रुख अपना लिया है। वह परोक्ष रूप से भाजपा कैंडिडेट स्मृति ईरानी का समर्थन करती दिख रही है। चुनावी मैदान में उतरकर महाराजी प्रजापति अपने वोट बैंक को अलग संदेश देने की कोशिश में हैं। 

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गायत्री प्रजापति का परिवार अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहा है। अखिलेश यादव पर मुसीबत में अपने नेताओं का साथ नहीं देने का आरोप लगता रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी महाराजी प्रजापति का रुख कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार से अलग दिख रहा है। लोगों में चर्चा है कि गायत्री परिवार मौके की तलाश में है या फिर भाजपा के समर्थन में उतरकर उसके लिए वोट मांगना उनकी मजबूरी बन गई है।

अमेठी में कर रही हैं प्रचार
अमेठी में महाराजी प्रजापति और अनुराग चुनावी मैदान में उतरकर अपने वोट बैंक को संदेश देने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान एक स्थान पर उनकी वोटरों से मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता वोटरों को समझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक स्थानीय नेता कहता सुनाई देता है, 'इंडिया गठबंधन सरकार बने तो या बाहर आ जइहैं, नहीं तो न अइहैं, या अमेठी है'। 

ये भी पढ़ें -कानपुर देहात में सीएम योगी ने सुब्रत पाठक के समर्थन में की जनसभा, बोले- सपा सरकार में प्रदेश में हर तीसरे दिन दंगे होते...

संबंधित समाचार