Lok Sabha Election 2024 : जरा संभलकर निकले...Kanpur में चौथे मतदान को लेकर किया गया रूट डायवर्ट
कानपुर में चौथे चरण में मतदान को लेकर रूट डायवर्जन किया गया
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में चौथे चरण में 13 मई को लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है।
हल्के वाहनों का डायवर्जन
- नौबस्ता से रमईपुर को जाने वाले हल्के वाहन नौबस्ता बंबा से आगे नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन नौबस्ता बंबा से बायें मुड़कर वैष्णवी हॉस्पिटल आवास विकास होते हुए समाधि पुलिया से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जायेंगे।
यह डायवर्जन 12.05.2024 को सुबह 6.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक रहेगा।
- रमईपुर से नौबस्ता को जाने वाले हल्के वाहन ओरियारा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ओरियारा से बाएं मुड़कर थाना सेन पश्चिम पारा, फतेहपुर गांव, पांडु नदी पुराना पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे
यह डायवर्जन 13.05.2024 को दोपहर 03.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक रहेगा।
भारी वाहनों का डायवर्जन
- लखनऊ से हमीरपुर को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी / मध्यम मालवाहक वाहन नौबस्ता से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी से चौडगरा, फतेहपुर. घाटमपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे अथवा नौबस्ता से सचेंडी मूसा नगर, घाटमपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
डायवर्जन प्लान दिनांक 11.05.2024 को रात्रि 11.00 बजे से 12/05/2024 को सांय 08.00 बजे तक रहेगा।
- हमीरपुर से कानपुर को आने वाले समस्त प्रकार के भारी/मध्यम मालवाहक वाहन घाटमपुर से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन घाटमपुर, चौडगरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। अथवा मूसा नगर सचेण्ड़ी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
दिनांक-13.05.2024 को दोपहर 12.00 बजे से 14.05.2024 को प्रात: 3.00 बजे तक रहेगा।
