लखीमपुर-खीरी: पीलीभीत के युवक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
DEMO IMAGE
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: अपनी ससुराल में रह रहे पीलीभीत के 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को पेड़ से लटका बरामद हुआ है। परिजन हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खआंडेपुर निवासी मनोज (45) की ससुराल पलिया कोतवाली के गांव लालापुर ठाका में है। वह कई वर्षों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था।
शव लटका होने की खबर मिलने पर परिवार और ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। परिजन हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल
