अमेठी में केएल शर्मा ने किया चुनाव प्रचार, बोले-पूरे जिले में ढूंढ रहा हूं 13 रुपए किलो वाली चीनी की दुकान
कांग्रेस ने बिजली,पानी ,सड़क के साथ अमेठी में बिछाया नहरों का जाल - केएल शर्मा
अमेठी, अमृत विचार। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा शनिवार को लोकसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के दौरान अमेठी विधानसभा के ठेंगहा गांव पहुंचे। जहां सर्वप्रथम ठेंगहा हनुमान मंदिर पर दर्शनकर पूजा-अर्चना की उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर खुले मंच से जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा इसी गांव में मंच के माध्यम से अमेठी की सांसद ने यहां की जनता को 13 रुपए किलो चीनी देने के वादे किए थे वही मै ढूंढ रहा हूं अमेठी में 13 रुपए किलो चीनी की दुकान कहां है।
शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने अमेठी विधानसभा के बंदोईया भीमी, बालीपुर डुहिया, भादर, ठेंगहा, बड़गाँव व गोसाईगंज में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में कांग्रेस की उपलब्धियों को कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगो के सामने रखा। सभी जगह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के एल शर्मा ने कहा कि विरोधी लोग कहते हैं कि अमेठी में इन पैंतालीस सालों में क्या विकास हुआ? कहा कि उनका होमवर्क बहुत कमजोर है। अमेठी के लोगों में ये कहावत थी कि अगर न होता अमेठी में ऊसर तो राजा होते दऊ के दूसर । संजय गांधी के बाद राजीव गांधी ने जब कमान संभाली तो इस बात को समझकर अमेठी में नहरों का जाल बिछाया और सड़के बनवाई। 300 से अधिक फैक्ट्रियां स्थापित की। ऊसर सुधार के लिए भी कांग्रेस ने बहुत काम किया। पहले गरीबों के लिए इंदिरा आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिलता था अब वही नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास देकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। कहा कि अमेठी से गांधी परिवार के सम्मान का रिश्ता है,अमेठी की जनता इस बार ज़बाब देगी।
वही ठेंगहा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए 13 रुपए किलो चीनी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने कहा कि या वही गांव है जहां अमेठी की मौजूदा सांसद ने 13 रुपए किलो चीनी देने के वादे किए थे वही मै ढूंढ रहा हूं अमेठी में 13 रुपए किलो चीनी की दुकान कहां है। वही कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, कांग्रेस युवा प्रवक्ता प्रांजल तिवारी, संग्रामपुर कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, गठबंधन से नेता मुकेश यादव व कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी आरके चौधरी के लिए भाकपा माले ने मांगे वोट, भाजपा हराओ-देश बचाओ का लगाया नारा
