सेना के जवान ने पत्नी को पीटा...बेटी को घायल देख नहीं बर्दाश्त कर पाया पिता, दामाद की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक सैनिक की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केम्बल डांगा गांव में ‘विलेज डिफेंस गार्ड’ (वीडीजी) के सदस्य दौलत राम ने अपने दामाद एवं सेना के जवान अमित सिंह पर कथित तौर पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।

इसने कहा कि पनासा गांव निवासी दौलत राम छुट्टी पर आए अपने दामाद अमित से मिलने पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि जब दौलत राम को पता चला कि सिंह ने लंबे समय से चले आ रहे वैवाहिक विवाद को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई की है तो उसने गुस्से में आकर गोली चला दी, जिससे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने पर एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और सिंह तथा उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। सिंह की पत्नी भी पिटाई के कारण घायल हुई हैं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद सिंह को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जम्मू ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा, आप चिंता न करें', कांग्रेस पर अमित शाह का तीखा प्रहार

संबंधित समाचार