वाराणसी में BJP के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, CM योगी ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह अपने वाराणसी दौरे पर हैं, यहां अब से कुछ ही देर में वे भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। बताते चलें कि 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके पहले कल यानि 13 मई को उनका एक मेगा रोड शो होना है। इसकी तैयारियों को लेकर अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार से ही यहां मौजूद हैं। 

रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। बताते चलें कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। गंगा आरती में शामिल होने के बाद अमित शाह घाट पर आयोजित ड्रोन शो का भी अवलोकन किया। 

13 मई को पीएम मोदी का एक मेगा रोड शो होना है, जो लंका चौराहे से विश्वनाथ धाम तक निकाला जायेगा। पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी पहुंचे अमित शाह, गंगा आरती में हुए शामिल-CM योगी भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार