Loksabha election 2024: प्रचार थमा, आज रवाना होंगी 3249 पोलिंग पार्टियां-कल होगा मतदान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्ट्रांग रूम से पीठासीन अधिकारियों को दी जायेंगी ईवीएम-जिले की आठ विधानसभा में होना है मतदान

सीतापुर, अमृत विचार। जनपद में 13 मई को मतदान होना है ऐसे में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3249 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जो आज आरएमपी इंटर काॅलेज के मैदान से रवाना होंगी। जिसके तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मैदान में विधानसभावार स्ट्राॅंग बूथ बनाये गये हैं, जहां से पीठासीन अधिकारियों को इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट दिये जायेंगे। जो काॅलेज में बने स्ट्रांग रूम से लाकर दी जायेंगी। 
 
चौथे चरण में सीतापुर के अलावा, धौरहरा व मिश्रिख सीट पर भी मतदान होगा। जिसके लिए भी पोलिंग पार्टियां आरएमपी काॅलेज के मैदान से रवाना होगी। पोलिंग पार्टियों को तेज धूप में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। डयुटी वितरण के लिए बूथवार स्टाॅल लगाये गये हैं। वहीं प्रेक्षक व आला अधिकारियों के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। मतदान सामग्री देने के लिए भी अलग काउंटर बनाये गये हैं। इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई, जहां मतदान कार्मिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। साथ ही एक टेबिल से 20 बूथों की व्यवस्था की गई है।
7 - 2024-05-12T104118.217
 
मालूम हो कि जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में आठ पर 13 मई को मतदान किया जायेगा। जिसमें सीतापुर, महोली, बिसवां, महमूदाबाद, सेउता, मिश्रिख, लहरपुर व हरगांव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहनों का इंतजाम किया गया है।
 

संबंधित समाचार