भाजपा के झूठ से त्रस्त जनता बदलाव के लिए तैयार :शहरयार
अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल जीत के दावों के साथ मैदान में जुटे हैं। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में माँ कामाख्या नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सपा नेता एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी ने जन चौपाल में भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा की सपा प्रत्याशी के लिए रुदौली विधान सभा क्षेत्र में जनता में उत्साह है। जनता परिवर्तन चाहती है।
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार में महंगाई , बेरोज़गारी और शिक्षा के लिए किए गए झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। जनता अब धर्म व जाति के बहकावे में आकर भाजपा को वोट नहीं करेगी। वह अब भारत के संविधान की रक्षा उसके विकास व ख़ुशहाली के नाम पर वोट करेगी। शिव मगन मौर्य, शुऐब खां, प्रदीप यादव, तनवीर, राम भवन यादव, केदार पाल, विकास पाल, अर्जुन कश्यप, मो इद्रीस, लईक खां आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: हवा के झोंके से गिरी बॉउंड्रीवाल को लेकर फंसे प्रधानाध्यापक, तलब की गई रिपोर्ट
